महराजगंज। नगर को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाने के संकल्प के साथ नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल एवं अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार मिश्रा ने मंगलवार को मैन चौराहे पर निर्माणाधीन क्लॉक टावर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच की और संबंधित अधिकारियों को कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
इसी क्रम में डॉ. पुष्पलता मंगल ने सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन परिसर, कर पथ पार्क व अम्बेडकर पार्क का भी निरीक्षण किया। उन्होंने पार्कों एवं सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया और मौके पर उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने स्वच्छता कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए सफाई व्यवस्था को संतोषजनक बताया और कहा कि सभी संबंधित विभाग यदि ईमानदारी से कार्य करें तो स्वच्छ व सुंदर नगर की कल्पना को साकार किया जा सकता है। निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष प्रतिनिधि निर्मल मंगल, कार्यालय सहायक संदीप साहनी, ऋषभ दुबे, सफाई नायक प्रदीप कुमार समेत अन्य सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।
( 0 ) - Comments