• E-Mail : admin@reporterbhaiya.com
news-details
महाराजगंज

प्रतिबंधित दवा के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार - भेजा जेल 


रिपोर्ट राजकुमार गुप्ता 
ठूठीबारी/ महाराजगंज 
 
ठूठीबारी। भारतीय सीमा क्षेत्र से नेपाली युवक नशीली दवा की तस्करी कर नेपाल ले जा रहा था की बार्डर पर तैनात सुरक्षा एजेंसियों ने धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया। शनिवार की देर रात 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी)  व कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीममुखबिर की सूचना पर एक नेपाली युवक के पास से 1हजार प्रोसाइको कैप्सूल, 80 अदद डायजेपाम इंजेक्शन, 90 अदद बुप्रेनॉरफिन इंजेक्शन और 90 अदद प्रोमेथाजिन इंजेक्शन बरामद किये गये। पकड़े गये आरोपी युवक की पहचान नेपाल निवासी कृष्णा सिंह के रूप में हुई है। आरोपी से पूछताछ में बताया कि दवाओं को नेपाल ले जा रहे थे । इस संबंध में निचलौल क्षेत्रधिकारी शिव प्रताप सिंह ने बताया की नशीली दवा के साथ पकड़े गये नेपाली युवक कृष्णा सिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

  • Tags

You can share this post!

author

Raj Kumar Gupta

By Reporter Bhaiya

Reporter Bhaiya

( 0 ) - Comments

Leave Comments