• E-Mail : admin@reporterbhaiya.com
news-details
महाराजगंज

नगर पालिका परिषद में नौ देवी सम्मान समारोह आयोजित


महराजगंज। नगर पालिका परिषद के सभागार में शुक्रवार को नपा अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल एवं ईओ आलोक कुमार की अध्यक्षता में मिशन शक्ति 5.0 अभियान तथा नवरात्रि के अवसर पर नौ देवी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में सफाई मित्रों के साथ-साथ स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को स्वच्छता एवं जन-जागरूकता के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने महिलाओं की सामाजिक भागीदारी को सराहते हुए कहा कि उनकी सक्रियता से स्वच्छता अभियान को नई दिशा मिल रही है।
कार्यक्रम में स्वच्छ भारत मिशन से जुड़े अभय कुमार गुप्ता, ब्रज किशोर, रामाश्रय, राजेंद्र गौतम, संदीप साहनी, इंद्रासन, संजय निषाद समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

  • Tags
  • #मिशन शक्ति 5.0#

You can share this post!

author

Pt. Vijay Sharma

By Reporter Bhaiya

Null

( 0 ) - Comments

Leave Comments