• E-Mail : admin@reporterbhaiya.com
news-details
महाराजगंज

बसों की भिड़ंत से मचा हाहाकार, विधायक मौके पर पहुंचे


महराजगंज। भिटौली क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया, जहां तीन बसों की आपस में भिड़ंत हो गई। इस भीषण दुर्घटना में करीब चार दर्जन लोग घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बस से बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल भेजा। सूचना पाकर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह व सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया मौके पर पहुंचे। उन्होंने दुर्घटना स्थल का निरीक्षण कर घायलों की स्थिति जानी और तत्पश्चात जिला अस्पताल जाकर मरीजों से मुलाकात की। विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिया और चिकित्सकों को बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार के कारण तीनों बसें टकराईं, जिसमें कई यात्री बसों में फंस गए, जिन्हें स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला। विधायक ने कहा कि जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई होगी। हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए।

  • Tags

You can share this post!

author

Pt. Vijay Sharma

By Reporter Bhaiya

Null

( 0 ) - Comments

Leave Comments