ठूठीबारी । शुक्रवार की सुबह ग्राम सभा सुकरहर मे टुल्लू पम्प से नहाते समय पानी मे करंट उतर गया। जिससे पिता पुत्र करंट की चपेट में आ गये । स्वजन आनन फानन में सीएचसी निचलौल ले गए जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया । सूचना पर घर पहुची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा
ठूठीबारी थाना क्षेत्र के ग्राम सुकरहर में शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे मोटर चालू कर हैंडपंप से नहा रहे पिता श्रीकांत यादव (50) की बिजली करंट की चपेट में आ गए। पिता को तड़पता देख बेटा संतोष यादव (22) बचाने पहुंचा। पानी में करंट उतरने के कारण बेटा भी करंट की चपेट में आ गया। पत्नी पति-पुत्र को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल लेकर पहुंची। जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
कोतवाली प्रभारी महेंद्र मिश्रा ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। मौके पर पुलिस पहुँच गयी है शव को पोस्टमार्टम भेजने की तैयारी की जा रही है
( 0 ) - Comments