ठूूूूठीबारी। भारत नेपाल बार्डर के सटे दक्षिण भारतीय सीमा क्षेत्र के ठूूूूठीबारी कोतवाली अंतर्गत लक्ष्मीपुर खूर्द गांव तथा उत्तर पड़ोसी मुल्क नेपाल नवलपरासी जिले के भुजहवां गांव है रोजाना भारी संख्या में दोनों देश के नागरिकों को इस रास्ते आना जाना लगा रहता है नो मैन्स लैंड पूरी तरह से गड्ढे में तब्दील हो गया है और बरसात का पानी भरा हुआ है किचड़ से लबालब नोमैंस लैंड रास्ते आने जाने के लिए छात्र तथा राहगीरों को कठिनाईयों का सामना कर आना जाना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान सनवर अली,भीम साहनी , इशमोहम्मद, देवेन्द्र यादव, अनिल यादव, वृहस्पतिवार यादव, ताजुद्दीन, बैदुल्लाह, केशवर,दीनू , रहमान, सोभा, सोनू जायसवाल आदि ग्रामीणों ने दोनों देश के संबंधित अधिकारियों से नोमैंस लैंड में बने गड्ढों को दुरुस्त कर गड्ढा मुक्त करने की मांग किया है।
( 0 ) - Comments