निचलौल तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रामनगर ग्राम पंचायत के पियरी टोला गांव की सड़क की हालत इन दिनों बेहद खराब हो गई है। खासकर बरसात के मौसम में यह समस्या और भी विकराल रूप धारण कर लेती है। सड़क पर गड्ढों में पानी भर जाने से कीचड़ हो गया है, जिससे लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। गांव के बुजुर्ग, महिलाएं और स्कूली बच्चे सबसे अधिक परेशान हैं।स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि वे इस समस्या को लेकर बहुत पहले भी कई बार ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक सिर्फ आश्वासन ही मिला है। सड़क की मरम्मत को लेकर बार-बार कहा गया कि जल्द कार्य शुरू होगा, लेकिन ज़मीनी स्तर पर कोई सुधार नहीं हुआ है। ग्रामीणों सद्दीक, गुड्डू, मनिंदर,ने यह भी बताया कि बरसात के समय बीमार लोगों को अस्पताल तक ले जाना बेहद कठिन हो जाता है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि विकास कार्यों में लापरवाही बरती जा रही है और उनकी समस्याओं की अनदेखी की जा रही है। सड़क की बदहाली को लेकर गांव में भारी आक्रोश है ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क मरम्मत कराने की मांग की है
( 0 ) - Comments