• E-Mail : admin@reporterbhaiya.com
news-details
महाराजगंज

राष्ट्रीय स्वयंसेवकों ने 100 वर्ष पूरे होने पर निकाला पथ संचलन   


रिपोर्ट राजकुमार गुप्ता 
ठूठीबारी /महाराजगंज 

 
ठूठीबारी। पूरे भारत वर्ष में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार को विविध कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत पथ संचलन का आयोजन किया गया। पूर्ण गणवेश में निकाले गये इस पथ संचलन का नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे से सरस्वती शिशु विद्यालय ग्राउंड से पथ संचलन निकाला गया। विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस ग्राउंड पर पहुंचा। स्थानीय लोगों द्वारा स्वयंसेवकों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। पथ संचलन से पूर्व सह सेवा प्रमुख कृष्ण मोहन रौनियार ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए स्वयंसेवक संघ के 100 वर्षों की गौरवमयी यात्रा और गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में संघ के अजीत कुमार, रणजीत, नीरज सोनी,गिरीजेश, नितेश, ओमकार वर्मा आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

  • Tags

You can share this post!

author

Raj Kumar Gupta

By Reporter Bhaiya

Reporter Bhaiya

( 0 ) - Comments

Leave Comments