news-details
महाराजगंज

धान की फसल में यूरिया की खपत कम करने का बताया उपाय


महराजगंज। जिला मुख्यालय स्थित विकास भवन सभागार में रविवार को आयोजित कार्यशाला में धान की खेती में यूरिया की खपत को कम करने के उपायों पर चर्चा की गई। कार्यशाला में कृषि विशेषज्ञों को यूरिया खाद के विषय में जानकरी दी।

मुख्य प्रशिक्षक वृंदावन निगम ने किसानों को संबोधित करते हुए बताया कि यूरिया का संतुलित उपयोग न केवल मिट्टी की गुणवत्ता बनाए रखने में सहायक है, बल्कि यह उत्पादन लागत को भी कम करता है। उन्होंने वैकल्पिक पोषक तत्वों और मृदा परीक्षण आधारित उर्वरक उपयोग पर विशेष जोर दिया।
कार्यक्रम में मनसूट कंपनी से आए विशेषज्ञ अरुण तिवारी, मोहम्मद मुशीर और अहमद ने आधुनिक कृषि तकनीकों, जैविक विकल्पों और स्मार्ट खेती के तरीकों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सटीक मात्रा में खाद का उपयोग करके उत्पादन बढ़ाया जा सकता है और पर्यावरणीय नुकसान से भी बचा जा सकता है।

  • Tags

You can share this post!

author

Pt. Vijay Sharma

By Reporter Bhaiya

Null

( 0 ) - Comments

Leave Comments