• E-Mail : admin@reporterbhaiya.com
news-details
महाराजगंज

परिषदीय विद्यालयों में लगा आरओ प्लांट, बच्चों को मिलेगा शुद्ध जल


-कंपोजिट विद्यालय छीतही बुजुर्ग में जिलाधिकारी ने किया उद्घाटन

महराजगंज। जिले के परिषदीय विद्यालयों में अब बच्चों को शुद्ध पेयजल की सुविधा मिलेगी। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की पहल पर तविन फाउंडेशन ने बीआरसी फरेंदा समेत 10 विद्यालयों में आरओ प्लांट स्थापित किए, जिससे विद्यार्थियों के स्वास्थ्य में सुधार और शिक्षा के प्रति उनकी एकाग्रता बढ़ने की उम्मीद है।
ग्राम पंचायत छीतही बुजुर्ग के कंपोजिट विद्यालय में जिलाधिकारी ने फीता काटकर आरओ प्लांट का उद्घाटन किया और उसका पानी पीकर शुद्ध जल संकल्प को साकार किया। उन्होंने शिक्षकों को आरओ की नियमित देखरेख करने का निर्देश दिया ताकि बच्चों को लगातार शुद्ध जल उपलब्ध हो सके। जिलाधिकारी ने संस्था के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज को प्रेरणा देते हैं और बच्चों के स्वास्थ्य तथा शिक्षा में सकारात्मक बदलाव लाते हैं। उन्होंने तविन फाउंडेशन को धन्यवाद देते हुए आगे और विद्यालयों में आरओ प्लांट लगाने की अपेक्षा जताई।
संस्था के अध्यक्ष तत्सत मणि ने जिलाधिकारी का आभार जताते हुए कहा कि शुद्ध जल संकल्प अभियान के तहत बच्चों को सुरक्षित पानी उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। आगे भी यह अभियान जिले में जारी रहेगा। इस अवसर पर ग्राम प्रधान सुंदरी सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया मिश्रा, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, बीडीओ अतुल कुमार समेत बड़ी संख्या में छात्र–छात्राएं उपस्थित रहीं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने इस पहल को ऐतिहासिक बताते हुए जिलाधिकारी और तविन फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया।

  • Tags

You can share this post!

author

Pt. Vijay Sharma

By Reporter Bhaiya

Null

( 0 ) - Comments

Leave Comments