• E-Mail : admin@reporterbhaiya.com
news-details
महाराजगंज

ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने सात सूत्रीय मांगों को लेकर दिया आंदोलन का संकेत


महराजगंज। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की जिला इकाई ने शनिवार को विकास भवन सभागार में बैठक कर सात सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन की रणनीति तैयार की। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न सिंह ने की। बैठक के बाद कर्मचारियों ने जिला पंचायत राज अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों का समयबद्ध समाधान नहीं किया गया तो वे चरणबद्ध आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न सिंह ने कहा कि जनपद में कार्यरत सफाई कर्मचारियों की समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन शासन-प्रशासन इस ओर गंभीर नहीं है। संघ ने ज्ञापन में दीपावली से पूर्व एसीपी और 2 प्रतिशत बकाया एरियर का भुगतान करने, मानव सम्पदा पोर्टल पर त्रुटियों का निवारण करने, ज्येष्ठता सूची तैयार कर शासन/निदेशालय व संघ को उपलब्ध कराने तथा एनपीएस पासबुक कर्मचारियों को उपलब्ध कराने की मांग की। इसके अलावा गौसदन से सम्बद्ध कर्मचारियों को शासनादेश के अनुसार ग्राम पंचायतों में तैनात करने, बिना कारण बताओ नोटिस निलंबन न करने तथा निलंबन से पूर्व कर्मचारी का पक्ष सुनने की व्यवस्था करने की भी मांग की गई। कर्मचारियों ने सफाई उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित न होने पर नाराजगी जताई।
संघ पदाधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि यदि शासन-प्रशासन ने समस्याओं की अनदेखी की तो आंदोलन अपरिहार्य होगा। बैठक में धर्मेंद्र कुमार निषाद, रामजी गुप्ता, अशोक, सतेन्द्र गोंड, सदानंद यादव, हंसराज, सरोज साहनी, सुनील गुप्ता, कमल किशोर और बृजेश कन्नौजिया समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Tags
  • #बैठक#

You can share this post!

author

Pt. Vijay Sharma

By Reporter Bhaiya

Null

( 0 ) - Comments

Leave Comments