साहू समाज की बैठक में निचलौल व घुघली ब्लॉक का हुआ गठन
-राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर दिया गया जोर
महराजगंज। रविवार को मंगलपुर स्थित एक मैरिज हाल में भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य अतिथि रामानंद गुप्ता ने और संचालन जिला महासचिव गोविंद गुप्ता ने किया। बैठक में निचलौल ब्लॉक के अध्यक्ष सर्वेश कुमार गुप्ता और घुघली ब्लॉक के अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता को नियुक्त किया गया।
जिलाध्यक्ष रामसेवक साहू ने जिला कमेटी का विस्तार करते हुए अनिल कुमार गुप्ता एडवोकेट को कोषाध्यक्ष, राजाराम और रामानंद को उपाध्यक्ष तथा गौरव गुप्ता को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया। रामसेवक साहू ने कहा कि समाज को ब्लॉक से लेकर ग्राम स्तर तक संगठित किया जाएगा। उन्होंने राजनीतिक दलों पर साहू समाज को कमजोर करने का आरोप लगाया। मुख्य अतिथि रामानंद गुप्ता ने कहा कि समाज आर्थिक, सामाजिक और बौद्धिक रूप से सक्षम है, लेकिन राजनीतिक एकता की कमी है। जिला संयोजक लालजी गुप्ता ने कहा कि समाज अब किसी का पिछलग्गू नहीं रहेगा, बल्कि समान भागीदारी की मांग करेगा। सिसवा विधानसभा के प्रत्याशी राजू गुप्ता ने चुनाव में सक्रिय भागीदारी की अपील की। बैठक में अनिल गुप्ता, अरुण गुप्ता, गोरख गुप्ता, विश्वनाथ गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।
( 0 ) - Comments