• E-Mail : admin@reporterbhaiya.com
news-details
महाराजगंज

काकोरी शताब्दी समारोह में अमर शहीदों को नमन, पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित


महराजगंज। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की ऐतिहासिक घटना काकोरी ट्रेन एक्शन की स्मृति में शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और काकोरी के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। जीजीआईसी महराजगंज व कस्तूरबा विद्यालय सदर की छात्राओं ने स्वागत गीत व नृत्य प्रस्तुत कर समां बांधा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल ने कहा कि काकोरी कांड ने अंग्रेजी शासन की नींव हिला दी थी। उन्होंने युवाओं से राष्ट्रहित में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने का आह्वान किया। सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि इस तरह की प्रदर्शनी युवाओं को इतिहास से जोड़ने और देशभक्ति की भावना जगाने का माध्यम हैं।
फरेंदा विधायक ने कहा कि शहीदों ने हंसते-हंसते अपने प्राणों की आहुति दी और अंग्रेजी सत्ता को चुनौती दी। जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाकउल्ला खान और ठाकुर रोशन सिंह जैसे वीरों को नमन करते हुए काकोरी कांड को स्वतंत्रता संग्राम का स्वर्णिम अध्याय बताया।अपर जिलाधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार ने ऐतिहासिक पृष्ठभूमि रखते हुए अतिथियों का स्वागत किया। परियोजना निदेशक ने धन्यवाद ज्ञापन दिया और कार्यक्रम का संचालन अरविंद जायसवाल ने किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया। इसके बाद पूर्व सैनिकों और सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में काकोरी एक्शन और स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया गया। इस दौरान एसडीएम सदर जितेंद्र कुमार, पीडी रामदरश चौधरी, डीआईओएस पीके शर्मा, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी आदि लोग उपस्थित रहे।

  • Tags
  • #काकोरी शताब्दी समारोह#

You can share this post!

author

Pt. Vijay Sharma

By Reporter Bhaiya

Null

( 0 ) - Comments

Leave Comments