महराजगंज। जिला मुख्यालय पर सोमवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अगुवाई सपा जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने की। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार पर जनता को उत्पीड़न, महिलाओं से दुर्व्यवहार, लूट, हत्या और अराजकता की आग में झोंकने का आरोप लगाया। इस दौरान राज्यपाल को संबोधित छह सूत्रीय मांगपत्र जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा गया।
सपा नेताओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार कानून का शासन स्थापित करने में पूरी तरह विफल हो चुकी है। प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और शासन-प्रशासन पूरी तरह मूक दर्शक बना हुआ है। उन्होंने महामहिम राज्यपाल से तत्काल सरकार को बर्खास्त करने और प्रदेश में संविधान के अनुरूप शासन व्यवस्था लागू करने की मांग की।
जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने कहा की जिले में कई प्राथमिक विद्यालयों को बिना कारण बंद किया जा रहा है, जिससे बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। इसे तुरंत रोका जाए। पूर्वांचल का पंजाब' कहा जाता है, लेकिन किसान खाद के लिए दर-दर भटक रहे हैं। अधिकारियों की मिलीभगत से कालाबाजारी हो रही है, जिस पर तत्काल कार्रवाही किया जाए।जिले में अत्यधिक बिजली कटौती की जा रही है और उपभोक्ताओं का बिल के नाम पर शोषण हो रहा है। व्यवस्था में सुधार लाकर आम लोगों को राहत दी जाए। जिले में पीडीए समुदाय के लोगों का उत्पीड़न लगातार बढ़ रहा है, जिसे अविलंब रोका जाए। सोशल मीडिया पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर प्रमुख वर्गों द्वारा लगातार अभद्र टिप्पणियाँ की जा रही हैं। पुलिस ऐसे मामलों में मूकदर्शक बनी है। दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की गई। बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से जनता त्रस्त है। सरकार इस पर नियंत्रण करे और नौजवानों को रोजगार देने की ठोस नीति लाए। उन्होंने सरकार पर जनता के विश्वास को तोड़ने और लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर मांगे नहीं मानी गईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। इस दौरान श्रवण पटेल,अमरजीत साहानी, समसुल हुदा खान, कुंवर यज्ञदत्त पासवान, बबलू सिंह, विकास यादव आदि सपाई मौजूद रहें।
( 0 ) - Comments