• E-Mail : admin@reporterbhaiya.com
news-details
महाराजगंज

सुरक्षा गार्डों ने कार्यकाल बढ़ाने को लेकर सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन


महराजगंज। अनुबंध का नवीनीकरण कराने की मांग को लेकर शुक्रवार को सिक्यूरिटी गार्डों ने सीएमओ कार्यालय गेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद उन्होंने सीएमओ को मांग पत्र सौंपते हुए कहा कि मेसर्स-भूतपूर्व सैनिक सिक्यूरिटी सर्विसेज के माध्यम से जिले के स्वास्थ्य केंद्रों पर 46 गार्डों की तैनाती है। उनका अनुबंध 6 सितंबर को समाप्त हो रहा है, लेकिन अब तक नवीनीकरण नहीं किया गया। ऐसे में गार्डों का भविष्य अधर में है। बेरोजगार होने पर परिवार के भरण-पोषण में कठिनाई होगी। गार्डों ने सीएमओ से उनकी सेवा अवधि बढ़ाने और बच्चों के भविष्य को सुरक्षित रखने की मांग की। प्रदर्शन में संयुक्त स्वास्थ्य आउटसोर्सिंग/संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष शैलेश गुप्ता, सलाहकार जहरूद्दीन सिद्दीकी, गार्ड प्रियंका यादव, अमित कुमार सिंह, विपिन कुमार, बजरंगी पाल, मनीष व राजू चौहान आदि लोग मौजूद रहे।

  • Tags
  • #प्रदर्शन#

You can share this post!

author

Pt. Vijay Sharma

By Reporter Bhaiya

Null

( 0 ) - Comments

Leave Comments