• E-Mail : admin@reporterbhaiya.com
news-details
महाराजगंज

महराजगंज में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, तीन महिलाएं और दो युवक हिरासत में


-मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस और महिला टीम ने दी दबिश

महराजगंज। नगर पालिका क्षेत्र के अमरुतिया वार्ड में रविवार की रात कोतवाली पुलिस ने छापेमारी कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। इस कार्रवाई में तीन महिलाएं और दो युवकों को हिरासत में लिया गया है, जबकि कुछ युवक मौके से फरार हो गए। पकड़े गए लोगों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार अमरुतिया वार्ड के एक घर में लंबे समय से अवैध देह व्यापार का कारोबार चल रहा था। यहां बाहर से महिलाएं लाई जाती थीं, जिससे आसपास के लोग परेशान थे। मोहल्लेवासियों ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी। रविवार रात मुखबिर से सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार रॉय के नेतृत्व में पुलिस टीम और महिला पुलिस बल ने दबिश दी।
छापेमारी के दौरान दो युवक और तीन महिलाएं पकड़ी गईं, जिनमें एक महिला को संचालिका बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, छापे के समय वहां मौजूद कुछ युवक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। पकड़ी गई महिलाओं में दो कथित रूप से ग्राहक थीं, जबकि एक मुख्य रूप से रैकेट का संचालन कर रही थी। पुलिस ने सभी आरोपितों को थाने लाकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला देह व्यापार से जुड़ा पाया गया है और इसमें शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
 

  • Tags
  • #सेक्स रैकेट#

You can share this post!

author

Pt. Vijay Sharma

By Reporter Bhaiya

Null

( 0 ) - Comments

Leave Comments