• E-Mail : admin@reporterbhaiya.com
news-details
महाराजगंज

चोरी एवं ड्रोन उड़ाने की अफवाहों पर अंकुश लगाने के लिए एसपी ने किया रात्रि भ्रमण


महराजगंज। जनपद में चोरी और ड्रोन उड़ाने की अफवाहों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने शनिवार देर रात निचलौल, सिंदुरिया समेत विभिन्न थाना क्षेत्रों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से आमने-सामने संवाद स्थापित कर उन्हें जागरूक किया। उन्होंने कहा कि पुलिस हर समय जनता की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

एसपी ने कहा की सोशल मीडिया पर प्रसारित झूठी व भ्रामक खबरों पर कतई भरोसा न करें। किसी भी सूचना की पुष्टि केवल आधिकारिक माध्यमों से करें। उन्होंने कहा कि पुलिस बिना जनता के सहयोग के अपराध नियंत्रण नहीं कर सकती। अफवाह फैलाना समस्या का समाधान नहीं है, बल्कि संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तत्काल पुलिस को सूचना देना प्रत्येक जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य है।
उन्होंने बताया कि कुछ असामाजिक तत्व चोरी और ड्रोन से जुड़ी अफवाहें फैलाकर भय का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। कई जगह खिलौना ड्रोन उड़ाकर भी शरारती लोग वातावरण बिगाड़ रहे हैं। ऐसी परिस्थितियों में सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी, चौकी/हल्का प्रभारी व बीट आरक्षियों को अपने क्षेत्रों में सतत भ्रमणशील रहने, ग्राम प्रधानों व ग्राम सुरक्षा समितियों के साथ बैठकें कर लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं।
ग्रामीणों से अपील की गई कि यदि किसी क्षेत्र में संदिग्ध अथवा बाहरी व्यक्ति दिखे तो तुरंत डायल-112 या नजदीकी थाने को सूचना दें। पुलिस अधीक्षक ने यह भी चेतावनी दी कि किसी भी संदिग्ध पर स्वयं कार्रवाई करना कानून हाथ में लेने जैसा होगा, जिससे अप्रिय घटना हो सकती है। ऐसी स्थिति में संबंधित व्यक्ति पर कठोर कानूनी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने थानाध्यक्षों को रात्रि गश्त को और अधिक प्रभावी बनाने तथा संवेदनशील स्थलों और मुख्य मार्गों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
 

  • Tags

You can share this post!

author

Pt. Vijay Sharma

By Reporter Bhaiya

Null

( 0 ) - Comments

Leave Comments