ठूूूूठीबारी।एसएसबी द्वारा बाल विवाह और बाल श्रम जागरूकता के लिए कार्यशाला का आयोजन कर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, महराजगंज की समवाय ठूठीबारी द्वारा ठूूूूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भरवलिया में “एक भारत श्रेष्ठ भारत” कार्यक्रम के अंतर्गत सामुदायिक संपर्क कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं जवानों ने ग्रामीणों को बताया कि बाल विवाह और बाल श्रम समाज एवं राष्ट्र की प्रगति में बाधक हैं तथा इससे बच्चों के भविष्य पर गंभीर असर पड़ता है। ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए आश्वासन दिया कि वे समाज से बाल विवाह एवं बाल श्रम जैसी कुरीतियों को समाप्त करने में सहयोग करेंगे। इस अवसर पर निरीक्षक विशाल कुमार, सहायक उप निरीक्षक लोकचंद, मुख्य आरक्षी उदय, रजनीश तिवारी, आरक्षी प्रमोद चौधरी, चंद्रकेश, पुष्पा कुमारी आदि मौजूद रहे ।
( 0 ) - Comments