महराजगंज। एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के तहत मंगलवार को 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया। कमांडेंट शक्ति सिंह ठाकुर के नेतृत्व में निकली यह रैली वाहिनी मुख्यालय से शुरू होकर रामपुर गांव व चिउरहा रोड होते हुए पुनः मुख्यालय पर संपन्न हुई।
रैली में अधिकारियों और जवानों ने अनुशासन व एकजुटता का परिचय देते हुए स्वस्थ जीवनशैली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान गगनभेदी नारों से वातावरण राष्ट्रभक्ति से गूंज उठा। कमांडेंट शक्ति सिंह ठाकुर ने कहा कि स्वस्थ जीवनशैली ही सशक्त राष्ट्र की नींव है। साइकिल चलाना न केवल स्वास्थ्य लाभ देता है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण का भी उत्कृष्ट माध्यम है। जवानों की भागीदारी समाज के लिए प्रेरणादायी है।
( 0 ) - Comments