• E-Mail : admin@reporterbhaiya.com
news-details
महाराजगंज

विज़न एकेडमी के विद्यार्थियों ने प्रस्तुत कि माँ दुर्गा की झांकी


महराजगंज। विज़न एकेडमी में सोमवार को दशहरा एवं नवरात्रि का पर्व हर्षोल्लास और गहन भक्ति भाव के साथ मनाया गया। विद्यालय प्रांगण में हुए इस सांस्कृतिक आयोजन का शुभारंभ माँ दुर्गा की वंदना और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।

कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा प्रस्तुत दुर्गा स्तुति पर मनमोहक नृत्य और विद्यार्थियों के वैदिक मंत्रोच्चार ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से गूंजा दिया। मुख्य आकर्षण नवदुर्गा की झांकी रही, जिसमें माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों का जीवंत और अलौकिक दर्शन कराया गया। रंग-बिरंगे परिधान, भव्य मंच सज्जा और सजीव अभिनय ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विद्यालय के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित इस आयोजन में नृत्य, नाटक, भजन और झांकी का अद्भुत समन्वय देखने लायक रहा। कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ, अभिभावकों और प्रशासनिक अधिकारियों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। विद्यालय परिवार ने इस अवसर पर संदेश दिया कि शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं, बल्कि संस्कृति और जीवन मूल्यों से भी गहराई से जुड़ी होती है।

  • Tags

You can share this post!

author

Pt. Vijay Sharma

By Reporter Bhaiya

Null

( 0 ) - Comments

Leave Comments