• E-Mail : admin@reporterbhaiya.com
news-details
महाराजगंज

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर सुभासपा ने बनाई रणनीति


महराजगंज। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की मासिक बैठक शुक्रवार को जिला पंचायत सभागार में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर राजभर ने किया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव व जिला प्रभारी जीतेंद्र सिंह ने बैठक में पार्टी की आरएसएस मजबूती व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा किया। वही महिला व पुरुष ने पार्टी की सदास्ता लिया।

   मुख्य अतिथि जीतेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने निर्देश पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव लेकर कार्यकर्ता घर घर जाकर लोगों से जनसम्पर्क कर जोड़ने का काम करें। जिससे पार्टी को मजबूती मिले। राष्ट्रीय सुहेल देव सेना बनने का काम करें। विशिष्ट अतिथि कबिलास राजभर ने संगठन की मजबूती और जनता के बीच पार्टी की पैठ बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। जिसमे महिलाएं रीला यादव व बिंद्रावती, पुरुष वीरू चौहान, दिग्विजय यादव, जनार्दन साहनी, बरखु मौर्या, मंजेश राजभर नए पदाधिकारी ने सदस्ता लिया। इस दौरान मनोज कुमार वरुण, अखिलानन्द शर्मा, बृजेश राजभर, रंजीत मद्धेशिया, विक्रम सिंह राठौर, राम नैन सिंह, श्रीकांत यादव, रामचंद्र चौहान, इन्द्र भान प्रजापति, दुर्गावती पासवन, विभूति राजभर, निखिल कन्नौजिया आदि लोग मौजूद रहें।

  • Tags
  • #मासिक बैठक#

You can share this post!

author

Pt. Vijay Sharma

By Reporter Bhaiya

Null

( 0 ) - Comments

Leave Comments