• E-Mail : admin@reporterbhaiya.com
news-details
महाराजगंज

एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ सुभासपा का विरोध प्रदर्शन, पुतला फूंका


महराजगंज। जिला मुख्यालय परिसर में बुधवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि शौकत अली ने जननायक महाराजा सुहेलदेव राजभर को लेकर आपत्तिजनक एवं मानहानिकारक टिप्पणी की है, जिससे समाज की भावनाएओं का आहत हुई हैं।विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर राजभर ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित तीन सूत्रीय मांग पत्र प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।

जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर राजभर ने कहा कि शौकत अली का बयान न केवल निंदनीय है बल्कि ऐतिहासिक तथ्यों के विपरीत भी है। उन्होंने बताया कि वर्ष 1034 ईस्वी में महाराजा सुहेलदेव ने विदेशी आक्रांता सैय्यद सालार मसूद गाजी को युद्ध में परास्त कर भारत की अस्मिता और सनातन संस्कृति की रक्षा की थी। करोड़ों लोग आज भी उन्हें राष्ट्ररक्षक और प्रेरणास्रोत मानते हैं, ऐसे में उन्हें लुटेरा कहना असहनीय अपमान है।

 प्रभारी जितेन्द्र सिंह ने आरोप लगाया कि एआईएमआईएम जैसी पार्टियां विदेशी मानसिकता से प्रभावित होकर महापुरुषों का अपमान करती हैं और आक्रांताओं का महिमामंडन करती हैं। उनका कहना था कि यह बयान केवल शर्मनाक ही नहीं बल्कि समाज में तनाव फैलाने वाला भी है। नेताओं ने मांग की कि शौकत अली तत्काल सार्वजनिक रूप से माफी मांगें और अपना विवादित बयान वापस लें। साथ ही राज्य सरकार उनके खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करे। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो कार्यकर्ता आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस दौरान प्रदेश महासचिव श्रम प्रकोष्ठ शैलेश कुमार गुप्ता, कबिलास राजभर, श्रीकांत यादव, भरत, बृजेश राजभर, रोशन राजभर, साहेब राय, शिवप्रकाश, राहुल राजभर, मनिष भारद्वाज, अनील राजभर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • Tags
  • #आक्रोश#

You can share this post!

author

Pt. Vijay Sharma

By Reporter Bhaiya

Null

( 0 ) - Comments

Leave Comments