• E-Mail : admin@reporterbhaiya.com
news-details
महाराजगंज

सीएमओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर गिरी गाज


महराजगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल का मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने रविवार दोपहर 1:20 बजे औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में भारी अव्यवस्था सामने आई, जिस पर उन्होंने एमओआईसी समेत 3 का वेतन रोकते हुए सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।

निरीक्षण के दौरान आपातकालीन सेवाएं संचालित थीं। अस्पताल में 3 सिजेरियन मरीज भर्ती, 22 मरीज इमरजेंसी में देखे गए, 13 सिजेरियन प्रसव और 8 लैब जांचें हुईं। इसके बावजूद एमओआईसी डॉ. उमेश चंद, स्टाफ नर्स आनंद यादव और गीता देवी अनुपस्थित मिले। तीनों का एक दिन का वेतन रोकने का आदेश दिया गया। एसएनसीयू में गंदगी और मरीजों की अनुपस्थिति पर सीएमओ ने एमओआईसी से स्पष्टीकरण मांगा। वहीं सफाई व्यवस्था दयनीय मिलने पर सफाईकर्मी रामाद्या प्रसाद का एक माह का वेतन रोकने व चेतावनी जारी करने का निर्देश दिया। वार्ड में दवाइयाँ जमीन पर रखने पर फार्मासिस्ट सिराजुल को चेतावनी पत्र दिया गया।
सीएमओ ने लैब टेक्नीशियन व एक्स-रे टेक्नीशियन की ड्यूटी रोस्टर के अनुसार लगाने के निर्देश दिए। साथ ही साफ कहा कि यदि कोई चिकित्सक बाहर से पैथोलॉजी या एक्स-रे कराएगा तो उस पर व संबंधित व्यक्ति पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। उन्होंने अस्पताल परिसर में संदिग्ध व्यक्तियों की एंट्री रोकने और सभी चिकित्सकों व स्टाफ की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के आदेश दिए। सीएमओ ने दो टूक कहा स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं होगी, दोषी पर कठोर कार्रवाई तय है।

  • Tags
  • #कर्रवाही#

You can share this post!

author

Pt. Vijay Sharma

By Reporter Bhaiya

Null

( 0 ) - Comments

Leave Comments