• E-Mail : admin@reporterbhaiya.com
news-details
महाराजगंज

शिक्षकों ने सीखे संवादात्मक और आनंददायक शिक्षण के गुर


महराजगंज। विज़न एकेडमी द्वारा शिक्षकों के लिए हैप्पी एंड एंगेजिंग क्लासरूम विषय पर एक विशेष ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में देश के ख्यातिप्राप्त शिक्षाविद् डॉ. टीपी शशिकुमार ने मुख्य वक्ता के रूप में प्रतिभाग किया। वे पूर्व उप निदेशक, डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिक्योरिटीज, पूर्व वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं पूर्व सचिव रह चुके हैं। कार्यशाला की अध्यक्षता विद्यालय निदेशक अभिषेक पांडेय ने की। उन्होंने सभी शिक्षकों से इस अवसर का पूर्ण लाभ उठाने का आह्वान करते हुए डॉ. शशिकुमार का स्वागत किया।

 डॉ. शशिकुमार ने बताया कि एक संवादात्मक एवं आनंददायक कक्षा वातावरण न केवल छात्रों की जिज्ञासा को बढ़ाता है, बल्कि उनकी भागीदारी और सीखने की प्रवृत्ति को भी मजबूत करता है। उन्होंने शिक्षण को केवल ज्ञान का हस्तांतरण न मानते हुए इसे एक प्रेरक, रचनात्मक और सहभागी प्रक्रिया बताया। उन्होंने वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं व्यवहारिक उदाहरणों के माध्यम से शिक्षकों को आधुनिक और प्रभावशाली शिक्षण विधियों से परिचित कराया। कार्यशाला में विज़न एकेडमी के सभी शिक्षक उत्साहपूर्वक शामिल हुए और इसे अत्यंत उपयोगी, प्रेरणादायक व व्यावहारिक बताया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय निदेशक अभिषेक पांडेय ने डॉ. शशिकुमार के प्रति आभार जताते हुए कहा कि इस प्रकार के सत्र संपूर्ण शिक्षा प्रणाली को नई दिशा देते हैं और शिक्षकों को नवाचार की प्रेरणा प्रदान करते हैं।

  • Tags
  • #जगरूकता#

You can share this post!

author

Pt. Vijay Sharma

By Reporter Bhaiya

Null

( 0 ) - Comments

Leave Comments