महराजगंज। सदर तहसील क्षेत्र के बॉसपार बैजौली के ग्रामीणों ने बुधवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर गांव की प्रमुख सड़कें सुधारने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि गांव की मुख्य सड़कें गड्डों में तब्दील हो चुकी हैं और बार-बार दुर्घटनाएँ होती रहती हैं।
ग्रामीण मंजेश पासवान, अखिलेश वर्मा, अजीत, राहुल, अरविंद, मो. कैप, बाकू साहब, दीपक ने बताया कि लालपुर टोला से छावनी टोला होकर मुख्यालय तक जाने वाला मार्ग पूरी तरह से टूट चुका है, जिससे लोगों का आवागमन कठिन हो गया है। बरसात के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा आकाशकामनी टोले से देवलाली कन्या इंटर कालेज तक जाने वाला मार्ग भी खराब होने के कारण विद्यालय जाने वाले बच्चों और आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
( 0 ) - Comments