• E-Mail : admin@reporterbhaiya.com
news-details
महाराजगंज

महराजगंज में गूँजी विकसित उत्तर प्रदेश की आवाज़, प्रबुद्धजनों संग हुआ संवाद


महराजगंज। समर्थ उत्तर प्रदेश, विकसित उत्तर प्रदेश @2047 अभियान के अंतर्गत सोमवार को ब्लॉक सदर क्षेत्र के ग्राम पंचायत करमहा में ग्राम चौपाल तथा गोरक्षपीठाधीश्वर महंत अवेद्यनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चौक बाजार में प्रबुद्धजन संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। ग्राम चौपाल में मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त आईएएस नागेश्वर उपाध्याय ने कहा कि वर्ष 2047 भारत की स्वतंत्रता का शताब्दी वर्ष होगा। प्रधानमंत्री का लक्ष्य तब तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है, जिसमें उत्तर प्रदेश की अहम भूमिका होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दिशा में प्रबुद्धजन समिति गठित कर नागरिकों से सुझाव आमंत्रित करने की पहल की है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने 12 क्षेत्रों को फोकस सेक्टर के रूप में चयनित किया है। ग्रामीणों से अपील की गई कि वे क्यूआर कोड स्कैन कर अपने सुझाव साझा करें, जिससे सामूहिक प्रयासों से विकास का रोडमैप तैयार हो सके। सेवानिवृत्त कृषि निदेशक प्रमोद पांडेय ने कहा कि कृषि प्रधान जिले महराजगंज में किसानों को नई तकनीक अपनाकर उत्पादन बढ़ाने की आवश्यकता है। जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज के सेवानिवृत्त प्रोफेसर ने कहा कि शासन जनता की समस्याओं के समाधान में उनकी राय को महत्व दे रहा है।

मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान किसानों, महिलाओं, युवाओं और शिक्षकों ने अपने सुझाव रखे तथा पौधरोपण भी किया गया। इसके बाद महंत अवेद्यनाथ पीजी कॉलेज के योगीराज बाबा गंभीरनाथ सभागार में शिक्षाविदों व छात्रों संग संवाद हुआ। मुख्य वक्ता उपाध्याय ने कहा कि शिक्षा को रोजगारपरक व स्वरोजगारपरक बनाना समय की मांग है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में मील का पत्थर साबित होगी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राकेश कुमार तिवारी ने किया और आभार ज्ञापन सीडीओ ने किया। इस अवसर पर एसडीएम सदर जितेंद्र कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप शर्मा, बीएसए ऋद्धि पांडेय, प्राचार्य लेफ्टिनेंट डॉ. रामपाल यादव, करमहा ग्राम प्रधान अमरजीत साहनी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

  • Tags
  • # जन संवाद#

You can share this post!

author

Pt. Vijay Sharma

By Reporter Bhaiya

Null

( 0 ) - Comments

Leave Comments