ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीपुर खुर्द एसएसबी सड़क मार्ग पर बुधवार को दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।इस सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइकें तेज रफ्तार में थीं और अचानक आमने-सामने आ जाने के कारण टक्कर हो गई।
घायलों की पहचान दिनेश पासवान निवासी बुची, थाना धकधई ,मजरूद्दीन पुत्र कलामुद्दीनऔर मसौवर पुत्र दलदल, निवासी लक्ष्मीपुर खुर्द के रूप में हुई है। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को सड़क से हटाकर किनारे कर
हादसे की सूचना नजदीकी कोतवाली को दी पुलिस मौके पर पहुंच कर घायलों को एम्बुलेंस की सुविधा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल भेज दिया जहां घायलों का इलाज चल रहा इस संबंध में कोतवाली प्रभारी योगेंद्र मिश्रा ने बताया कि घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए भेजा गया है
( 0 ) - Comments