महराजगंज। विश्वकर्मा दिवस पर कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र ने स्वरोजगार योजना के तहत लाभार्थियों को टूलकिट और डेमो चेक वितरित किए। जिले में ओडीओपी स्वरोजगार योजना के अंतर्गत 440 प्रशिक्षित लाभार्थियों में से आज 180 को लाभ दिया गया।
कार्यक्रम में पांच महिला लाभार्थियों को टूलकिट प्रदान किए गए। वहीं लाइब्रेरी के लिए कुमारी सविता श्रीवास्तव को 10 लाख, मेन्स सैलून के लिए सोनू शर्मा को 1 लाख, लकड़ी फर्नीचर के लिए सुभाष को 5 लाख और सिलाई-कढ़ाई में कुमारी सरस्वती को 2 लाख का डेमो चेक पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह व सदर विधायक जयमंगल कन्नोजिया ने वितरित किया। लखनऊ से मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया और लोगों ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश का उद्बोधन सुना। इस अवसर पर जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, ब्लॉक प्रमुख परतावल आनंद सिंह वर्मा, उपायुक्त उद्योग अभिषेक प्रियदर्शी, पीडी रामदरश चौधरी, जिला कार्यक्रम अधिकारी दुर्गेश कुमार समेत बड़ी संख्या में महिला लाभार्थी उपस्थित रहे।
( 0 ) - Comments