• E-Mail : admin@reporterbhaiya.com
news-details
महाराजगंज

महाराजगंज–फरेंदा मार्ग पर चलीं दो नई बसें, यात्रियों को मिली सौगात


महराजगंज। सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने रविवार को क्षेत्रवासियों को नई परिवहन सुविधा की सौगात दी। उन्होंने महाराजगंज-फरेंदा मार्ग पर दो नई बसों का शुभारंभ किया। विधायक ने फीता काटकर और हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, व्यापारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। विधायक ने कहा कि परिवहन व्यवस्था किसी भी क्षेत्र की प्रगति और सुविधा का आधार होती है। लंबे समय से इस मार्ग पर बसों की कमी से आम नागरिक, छात्र और कामकाजी लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही थी। अब नई बसों के संचालन से लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।
उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार जनता की जरूरतों को समझते हुए परिवहन व्यवस्था को सुगम और सुलभ बनाने का प्रयास कर रही है। नई बसों से न केवल छात्रों और नौकरीपेशा लोगों को राहत मिलेगी, बल्कि व्यापारियों की आवागमन की समस्या भी दूर होगी। इससे क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। विधायक कन्नौजिया ने बस स्टेशन परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की बात भी कही।
इस अवसर पर सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सर्वजीत वर्मा ने विधायक का अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष आकाश श्रीवास्तव, सभासद पप्पू वर्मा, राकेश अग्रहरी, केंद्र प्रभारी रमजान अली, मु. शरीफ, बस स्टेशन इंचार्ज गिरिजेश जायसवाल, संदेश पटेल, संजीव शुक्ला, वीरेंद्र लोहिया समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

  • Tags
  • #खुशहखबरी#

You can share this post!

author

Pt. Vijay Sharma

By Reporter Bhaiya

Null

( 0 ) - Comments

Leave Comments