• E-Mail : admin@reporterbhaiya.com
news-details
महाराजगंज

बदहाल सड़क पर धान की रोपाई कर ग्रामीणों ने जताया विरोध


-कीचड़ से लथपथ सड़क पर धान की रोपाई कर ग्रामीणों ने जताया आक्रोश

महराजगंज।मिठौरा क्षेत्र के गौनरिया राजा गांव में वर्षों से बदहाल पड़ी सड़क की मरम्मत न होने से नाराज ग्रामीणों का आक्रोश सोमवार को फूट पड़ा। सड़क सुधार की मांग को लेकर ग्रामीणों ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। कीचड़ से भरी मुख्य सड़क पर धान की रोपाई कर उन्होंने प्रशासन को चेताने की कोशिश की।
ग्रामीणों का कहना है कि बरसात में सड़क कीचड़ और गड्ढों में तब्दील हो जाती है, जिससे स्कूली बच्चों, मरीजों और आम लोगों को भारी परेशानी होती है। एंबुलेंस तक इस रास्ते पर नहीं पहुंच पाती। चंदन वर्मा, सत्यम पटेल, देवेंद्र वर्मा, गणेश गौड़, गोधन विश्वकर्मा, चंचल पटेल, चेलम भारती, दीपक, विनय कुमार समेत दर्जनों ग्रामीण विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि कई बार शिकायत और ज्ञापन देने के बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं हो सकी। ग्राम प्रधान से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों तक को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन केवल आश्वासन ही मिला। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई, तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

  • Tags
  • #आक्रोश#

You can share this post!

author

Pt. Vijay Sharma

By Reporter Bhaiya

Null

( 0 ) - Comments

Leave Comments