महराजगंज। जिलेभर में बुधवार को विश्वकर्मा पूजा बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक श्रद्धालुओं ने देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की। दिनभर भक्तिमय माहौल रहा और पूजा उपरांत जगह-जगह प्रसाद का वितरण किया गया।
नगर पालिका क्षेत्र के नेहरू नगर स्थित भगवान विश्वकर्मा मंदिर में भी श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना हुई। शंभू शर्मा ने विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई, जिसके बाद श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर मनोज शर्मा, गोपाल शर्मा, अजय शर्मा, अशोक शर्मा समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
वहीं धनेवा-धनेई स्थित डिपो वर्कशॉप में कर्मचारी अखिलेख त्रिपाठी ने विधि-विधान से भगवान विश्वकर्मा की पूजा की। इसके बाद रोडवेज कर्मियों के बीच प्रसाद का वितरण हुआ। इस मौके पर फोरमैन नवीन श्रीवास्तव, प्रेमचंद्र भारती, अनिल त्रिपाठी, अनुराग कुमार, सचितानंद, संतोष तिवारी, मुकेश कुमार, वरूण कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। वर्कशॉप परिसर में कर्मचारियों और नगर के लोगों ने सामूहिक भोज कर उत्सव की खुशी साझा की। सोनार कल्याण समिति धर्मशाला में भी विश्वकर्मा पूजा धूमधाम से संपन्न हुई। हरि कीर्तन के बाद भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में शहर के स्वर्णकार समुदाय के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर राजेंद्र प्रसाद स्वर्णकार, अनिरुद्ध प्रसाद वर्मा, अनिल वर्मा, अशोक कुमार वर्मा, अच्छे लाल वर्मा, अरुण वर्मा, जगदीश वर्मा, धर्मी प्रसाद वर्मा, राहुल वर्मा आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
( 0 ) - Comments