महराजगंज। विजन एकेडमी में रक्षा बंधन का पर्व इस बार एक खास और प्रेरणादायक रूप में मनाया गया। नन्हीं बालिकाओं ने भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की मिसाल पेश करते हुए जिले के वरिष्ठ अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और पूर्व सैनिकों को राखी बांधकर भावनात्मक जुड़ाव और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया।
कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी प्रशांत कुमार भारती, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्रीकांत शुक्ला, जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। इसके अलावा कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों, सीएफओ विजय प्रकाश त्रिपाठी और एफएसओ वीरसेन सिंह ने भी सहभागिता की। वही बालिकाओं ने जिला कारागार का भी भ्रमण किया और वहाँ जेल अधीक्षक बीके गौतम एवं जेलर विजय कुमार राय को राखी बांधी। विजन एकेडमी के प्रबंधक ने कहा की रक्षा बंधन सिर्फ पारिवारिक पर्व नहीं, बल्कि समाज के रक्षकों के प्रति सम्मान प्रकट करने का भी अवसर है। उन्होंने बच्चों को जीवन में सेवा, सम्मान और एकता के मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी।
( 0 ) - Comments