news-details
क्राइम

महिला को ससुराल से निकाला, मुकदमा दर्ज

Advertisement

पनियरा।थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बहरामपुर यादव टोला निवासिनी एक महिला को दहेज कम मिलने के कारण ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से खदेड़ दिया। पीड़ित महिला ने थाने पर तहरीर दी। जिसपर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
महिला की तहरीर के अनुसार महिला  का माइका फरेन्दा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कम्हरिया खुर्द  है। उसकी शादी पनियरा थाना क्षेत्र के बहरामपुर निवासी रवि यादव के साथ डेढ़ वर्ष पूर्व हुआ था। वह जब शादी कर ससुराल आई तो कुछ दिन ठीक ठाक रहा। फिर पति, सास ससुर व जेठ आदि ने बीस लाख रुपए व चार पहिया वाहन मांगने लगे और उसे प्रताड़ित करने लगे और घर से निकाल दिया।उसके पिता ने अपने सामर्थ्य भर पूरा दहेज दिया था। अब वह अपने पिता के घर रह रही हैं। थानाध्यक्ष पनियरा निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि किरन यादव की तहरीर पर दहेज  उत्पीड़न का केस दर्ज कर लिया गया है।

  • Tags
  • #crime #womain #maharajganj

You can share this post!

Generalist

Anil Vishwakarma

Journalist

Reporter

( 0 ) - Comments

Leave Comments