• E-Mail : admin@reporterbhaiya.com
news-details
महाराजगंज

महिला उद्यमियों और ग्राम प्रधानों को मिला सम्मान


महराजगंज। मिशन शक्ति 5.0 के तहत सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में महिला उद्यमियों और महिला ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया तथा विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई।

विधायक सदर जयमंगल कन्नौजिया और फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में महिला का सर्वोच्च स्थान है और सरकार महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। डीएम संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि आगामी 30 सितम्बर को महाष्टमी के अवसर पर एनीमिया मुक्त महराजगंज का महाअभियान शुरू किया जाएगा।
उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग चारु चौधरी ने जिला अस्पताल में आयोजित कन्या पूजन, जन्मोत्सव, अन्नप्राशन और गोदभराई जैसे कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। वहीं नगर पालिका में महिला सफाईकर्मियों को भी सम्मानित किया गया। मिशन शक्ति 5.0 और स्वस्थ नारी- सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर महिला मरीजों की जांच एवं उपचार हेतु विशेष स्वास्थ्य शिविर भी लगाए गए।।

  • Tags

You can share this post!

author

Pt. Vijay Sharma

By Reporter Bhaiya

Null

( 0 ) - Comments

Leave Comments