• E-Mail : admin@reporterbhaiya.com
news-details
महाराजगंज

हरितालिका तीज पर पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया में महिलाओं ने किया पूजन अर्चन


रिपोर्टर राजकुमार गुप्ता 
ठूठीबारी/महाराजगंज:
 
निचलौल तहसील क्षेत्र के ठूठीबारी स्थित इटहिया पंचमुखी शिव मंदिर में हरितालिका तीज के पावन अवसर पर मंगलवार को भारी संख्या में महिलाओं ने श्रद्धा और भक्ति भाव से पूजा-अर्चना की। सुहागिनों ने निर्जला व्रत रखते हुए भगवान शिव और माता पार्वती की विधिवत पूजा कर अपने पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और वैवाहिक जीवन की सुख-शांति की कामना की।
इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में भोर से ही व्रती महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। व्रती महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सज-धज कर, हाथों में पूजा की थाली और माथे पर सिंदूर लगाए, पूरे भक्ति भाव से पूजा में सम्मिलित हुईं। कई महिलाओं ने झुंड बनाकर तीज से जुड़े लोकगीत गाए और झूला झूलने की परंपरा का भी पालन किया। पूजा अनुष्ठान के दौरान पंडितों द्वारा शिव-पार्वती विवाह की कथा सुनाई गई, जिसे महिलाओं ने अत्यंत श्रद्धा से सुना।हरितालिका तीज, विशेष रूप से विवाहित महिलाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है। यह पर्व भाद्रपद शुक्ल तृतीया को मनाया जाता है, जिसमें महिलाएं निर्जला व्रत रखकर दिनभर बिना अन्न-जल ग्रहण किए रात्रि जागरण और शिव-पार्वती की उपासना करती हैं।मंदिर समिति मुन्ना गिरी द्वारा पूजा के विशेष प्रबंध किए गए थे। साफ-सफाई, सुरक्षा और जल की व्यवस्था के साथ महिलाओं के लिए बैठने के उचित प्रबंध भी किए गए थे। स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने इस आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लिया और वातावरण को पूरी तरह धार्मिक बना दिया सुरक्षा व्यवस्था में। प्रशासन की उपस्थिति राजस्व टीम पुलिस टीम की मौजूदगी रही

  • Tags

You can share this post!

author

Raj Kumar Gupta

By Reporter Bhaiya

Reporter Bhaiya

( 0 ) - Comments

Leave Comments