• E-Mail : admin@reporterbhaiya.com
news-details
महाराजगंज

दुर्गा मंदिर परिसर में पंडाल निर्माण के लिए हुआ पूजा


महराजगंज। नगर के कालेज रोड स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में शनिवार को आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारी शुरू हो गई। इसी क्रम में पंडाल निर्माण कार्य प्रारंभ करने से पूर्व विधिवत पूजा-अर्चना की गई। संस्कृत पाठशाला के अध्यक्ष सुशील कुमार टिबड़ेवाल ने पंडित अवधेश पांडेय के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन सम्पन्न कराया। पूजा के दौरान पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से गूंज उठा। पंडित अवधेश पांडेय ने बताया कि इस वर्ष भी दुर्गा पूजा महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए आकर्षक पंडाल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है, जिसे विशेष रूप से सजाया जाएगा। पूजन-अर्चना के दौरान श्रद्धालुओं की मौजूदगी ने आयोजन को और भी भव्य बना दिया।

इस अवसर पर बंगाली दादा, सत्यनारायण, राजन सिंह, छोटू लोहिया समेत कई भक्त उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के चरणों में आशीर्वाद की कामना की। आयोजन समिति ने बताया कि दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं और श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
 

  • Tags
  • #पूजा पाठ#

You can share this post!

author

Pt. Vijay Sharma

By Reporter Bhaiya

Null

( 0 ) - Comments

Leave Comments