• E-Mail : admin@reporterbhaiya.com
news-details
महाराजगंज

प्रतिबंधित नशीली दवाओं के साथ युवक गिरफ्तार, जेल भेजा


रिपोर्टर राजकुमार गुप्ता 
महाराजगंज 
 

नौतनवा तहसील। बरगदवा थाना क्षेत्र में पुलिस और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में एक युवक को भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाओं के साथ गिरफ्तार किया यह घटना वृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे की है जब पुलिस और एसएसबी की टीम भारत-नेपाल सीमा पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि पडियाताल मंदिर के पास एक युवक नेपाल ले जाने के उद्देश्य से भारी मात्रा में नशीली दवाएं लेकर जा रहा है।सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस व एसएसबी की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर युवक के पास से 60 शीशी डायजापाम इंजेक्शन, 59 शीशी बुप्रेनारफीन इंजेक्शन, 60 शीशी पेरानगन इंजेक्शन, 2366 प्रॉक्सीको इस्पास टैबलेट, 62 पत्ते स्पैस्मो-प्रॉक्सीवोन प्लस, 10 पत्ते नाइट्रावेट टैबलेट तथा 37 शीशी ऑनरेक्स कफ सीरप बरामद किए गए। इसके अतिरिक्त एक मोबाइल फोन और 280 रुपये नकद भी बरामद किए पकड़े गए आरोपी की पहचान बरगदवा निवासी आशीष चौधरी के रूप में हुई इस संबंध में बरगदवा थानाध्यक्ष योगेन्द्र कुमार ने बताया कि युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

  • Tags

You can share this post!

author

Pt. Vijay Sharma

By Reporter Bhaiya

Null

( 0 ) - Comments

Leave Comments